Shravasti News: सड़क पर मिला महिला का शव
श्रावस्ती, अक्टूबर 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती।जनपद के थाना गिलौला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजापुर खुर्द में गुरुवार (22 अक्टूबर) को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव अनूप यादव नामक व्यक्ति के मकान के सामने सड़क पर बरामद हुआ है। मृतका के दाहिने हाथ और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। श्रावस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका का बदन इकहरा, कद औसत और रंग गेहूंआ है। उसने सितारों से युक्त गेरुआ रंग के कपड़े पहने हुए हैं। उसके कानों में पीली धातु के कुंडल, पैरों में पायल और हाथों में मेहंदी लगी हुई है। पुलिस को मृतका के पास से एक पॉलीथिन बरामद हुई है, जिसमें काले रंग का बुर्का, शीशा, कंघी, पाउडर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.