श्रावस्ती, अक्टूबर 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती।ओडिशा के पारादीप पोर्ट से रवाना हुआ 308 पहियों वाला देश का दुर्लभ महा-ट्रेलर जिले में दाखिल हुआ। इस विशालकाय ट्रेलर पर करीब 100 फीट लंबा व 200 टन वजनी इंडस्ट्रियल वैक्यूम बायलर लदा हुआ है। चीनी मिल और एथेनॉल प्लांट की उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए यह वेसल लखीमपुर पहुंचाया जा रहा है। ओडिशा से चलकर यह काफिला झारखंड व बिहार पार करते हुए चंदौली व बलरामपुर के रास्ते श्रावस्ती तक पहुंचा है। इस 308 पहियों वाले रोड मॉन्स्टर को अपनी आंखों से देखने के लिए हाईवे पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ट्रेलर की विशाल ऊंचाई और चौड़ाई के चलते रास्ते भर बिजली के हाईटेंशन तार, केबल और साइनबोर्ड हटाने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Shravasti News: श्रावस्ती की सड़क पर दिखा 308 पहियों का महाबली ट्रक, देखने उम...