Shravasti News: सड़क पर गिरा पेड़ आवागमन बाधित, सिरसिया की बिजली आपूर्ति ठप
श्रावस्ती, जुलाई 21 -- Shravasti News: भिनगा,संवाददाता। भिनगा सिरसिया मार्ग पर वन कार्यालय के निकट भिनगा जंगल में मंगलवार को अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे जहां सिरसिया क्षेत्र का आवागमन बाधित हो गया। वही विद्युत उपकेंद्र घोलिया की आपूर्ति भी ठप हो गई है। इस बीच गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र के गांव सहित सिरसिया, तालबघौड़ा, गुलरा, बेचईपुरवा, गुलरा परसोहना, भरथा, रोशनगढ़ सहित नेपाल सीमा से सटे करीब 52 ग्राम पंचायतों को विद्युत उपकेंद्र घोलिया से ही विद्युत आपूर्ति मिलती है। उपकेंद्र को आपूर्ति देने के लिए भिनगा सिरसिया मार्ग किनारे से ही हाइटेंशन लाइन गुजरी है। वही इसी मार्ग से होकर सिरसिया विकास क्षेत्र के गांव स्थित बलरामपुर जिले के तुलसीपुर व नेपाल राष्ट्र के सीमा से सटे गांव के लोगों का आना जाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.