श्रावस्ती, जुलाई 11 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती जनपद के विकासखंड सिरसिया के ग्राम वीरपुर बगही की मुख्य सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। इन दिनों सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलभराव से पट गई है। हल्की बारिश के बाद सड़क दलदल में तब्दील हो गई है जिससे ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण साइकिल, मोटरसाइकिल और ठेला तक निकालना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग फिसलते हुए गिर कर घायल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बगही के स्कूली बच्चों और शिक्षकों को हो रही है। विद्यालय आने-जाने वाले नन्हे बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है जिससे उनके कपड़े खराब हो ...