श्रावस्ती, अगस्त 20 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। नवीन मॉडर्न थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी संतोष कुमार (20) अपने चाचा माता प्रसाद (45) के साथ गुरुवार को बाइक से घर लौट रहे थे। तिलकपुर के पास पहुंचते ही संतोष ने बाइक से नियंत्रण खो दिया इससे बाइक अनियंत्रित हो मार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस से इकौना सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत में सुधार न होने से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मार्ग दुर्घटनाओं में चाचा-भतीजा सहित चार गंभीरदूसरी दुर्घटना वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरझीरवा के मजरा मकुनी निवासी अमजद खान (19) पुत्र मकसूद गुरुवार सुबह को बाइक से कानीबोझी चौराहा पर अपने रिश्तेदार को प्राइवेट बस पर बैठा...