श्रावस्ती, जुलाई 17 -- Shravasti News: गिलौला,संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम भौसांवा निवासी 38 वर्षीय युवक की गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जमीन के बैनामे को लेकर हुए विवाद और मानसिक तनाव के कारण उसकी मौत हुई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक पिछले कई दिनों से इसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम भौसांवा निवासी बुधराम उर्फ गुल्ले (38 वर्ष) पुत्र आशाराम की गुरुवार शाम करीब पांच बजे तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले बुधराम ने अपनी सड़क किनारे स्थित जमीन का एक हिस्सा गांव के ही नंदलाल पुत्र भीखू की पत्नी के ना...