श्रावस्ती, नवम्बर 14 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। शनिवार को बौद्ध तीर्थस्थली श्रावस्ती में श्रीलंका से आए बौद्ध अनुयायियों ने श्रद्धालोक महाथेरो की अध्यक्षता में अपनी पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार गंध कुटी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालोक महाथेरो ने धम्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर, वाणी और मन की पवित्रता ही सच्चा धम्म है। तृष्णा और लोभ का त्याग, नैतिक आचरण तथा सभी जीवों के प्रति मैत्री और करुणा का भाव रखना धम्म की मूल शिक्षा है। उन्होंने कहा कि संसार के सभी पदार्थ अनित्य हैं और मनुष्य का मूल्यांकन जन्म से नहीं, बल्कि उसके गुणों और कर्मों से होना चाहिए। केवल धर्मग्रंथों का अध्ययन या विद्वान होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शील और प्रज्ञा का पालन जरूरी है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा क...