Shravasti News: श्रावस्ती में जहरीले सांप के डसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
श्रावस्ती, अक्टूबर 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जिले के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा गांव के केवटन पुरवा में जहरीले सांप के डसने से सात वर्षीय मासूम मोनू की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। मोनू खाना खाने के बाद अपने भाइयों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर निकले थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.