श्रावस्ती, नवम्बर 10 -- Shravasti News: जमुनहा। प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक में संगठन के प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने नाराजगी जताई। शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष पर कथित रूप से मनमाने ढंग से रामबरन तिवारी को अध्यक्ष और तुलसीराम को कोषाध्यक्ष बनाए जाने तथा महामंत्री द्वारिका प्रसाद ओझा को पद से हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने वर्तमान कार्यसमिति भंग कर लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर सेवानिवृत्त शिक्षक दूसरे संगठन से जुड़कर पेंशनरों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक में भगत राम वर्मा, तीरथ राम, श्रीचंद्र तिवारी, शांति देवी, राम अभिलाष सिंह और भगवानदीन वर्मा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: शिक...