श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के कम्पोजिट विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट बाजार में शिक्षकों की कमी है और जिनकी तैनाती है उनसे आधार बनवाया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लेकिन इस ओर विभाग के लोगों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कंपोजिट स्कूल हरदत्तनगर गिरंट में कक्षा एक से आठ तक के करीब 300 छात्र दर्ज हैं। जिन्हें पढ़ाने के लिए 1 हेडमास्टर 3 सहायक शिक्षक 2अनुदेशक 1शिक्षामित्र की तैनाती है। शिक्षा विभाग ने गिरंट बाजार कस्बे के इस विद्यालय में सोलर पैनल से लेकर स्मार्ट क्लास के लिए एलसीडी लगवाया है। लेकिन तीन साल से गणित व विज्ञान के शिक्षक से आधार बनवाया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय नव्वापुरवा में एक शिक्षिका के भरोसे 70 के करीब बच्चों ...