Shravasti News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर फरार,दोनों बरामद
श्रावस्ती, जुलाई 20 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। कस्बा इकौना में दो दिन पूर्व शादी का झांसा देकर युवक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। इकौना कस्बे की एक नाबालिग किशोरी को कस्बे का ही एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया था। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। रविवार को इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी को सूचना मिली कि आरोपी किशोरी को लेकर बाहर जाने की फिराक में बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विशाल यादव , कांस्टेबल शेष राम वर्मा ,महिला आरक्षी संतोषी के साथ बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर आरोपी आयान और किशोरी को गिरफ्तार कर थाना इकौना ले आई। चौकी प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.