Shravasti News: वीरगंज बाजार में थ्रेसर की चपेट में आई 12 वर्षीय बच्ची
श्रावस्ती, अक्टूबर 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के बीरगंज बाजार से एलबीएस जाने वाले मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रंजीत प्रजापति की 12 वर्षीय बेटी माही प्रजापति अपने खेत में धान की थ्रेसिंग करा रही थी। धान डालते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह थ्रेसर की चपेट में आ गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने तत्काल थ्रेसर बंद कर बच्ची को बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.