Shravasti News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
श्रावस्ती, नवम्बर 10 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। थाना इकौना क्षेत्र बाईपास इकौना नेशनल हाईवे वीरपुर मोड़ के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। हबीब और रामशरण उतरौला से बाइक से अपने घर बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान इकौना थाना क्षेत्र बाईपास इकौना वीरपुर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सक की देखरेख में दोनों घायलों का उपचार शुरू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.