श्रावस्ती, अक्टूबर 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता।बिजली विभाग का हाल ही बेहाल है जो तार ऊंचाई पर होने चाहिए वे लोगों के सिर पर लटक रहे हैं। हालत ये है कि कई जगह ये तार इतने नीचे लटके हैं कि हाथ बढ़ाकर इन्हें बच्चें भी छू सकते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर लोग विभागीय अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। विद्युत विभाग की ओर से कस्बे में मकड़ी के जाल की तरह बिजली की तारों को फैला दिया गया है लेकिन उसके बाद में कभी उस ओर ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि एक से दूसरे खंभे पर जाने वाले बिजली के तार ऊपर लटकने के बजाय नीचे लटक रहे हैं और जमीन को छू रहेे हैं। कहीं कहीं तो हालत ये है कि लोगों को अपने घर से बाइक पर बैठ कर निकलने के दौरान इन तारों को लाठी डण्डा से ऊपर हटाना पड़ता है...