श्रावस्ती, अक्टूबर 24 -- Shravasti News: जमुनहा, श्रावस्ती। विकास खंड के अंतर्गत जमुनहा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से गुरुवार देर रात भगवान श्रीराम चंद्र जी की भव्य राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। 14 वर्ष के वनवास की गाथा का मंचन रामलीला महोत्सव के अनुसार भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर, वानर सेना के साथ मिलकर अधर्मी रावण का वध कर माता सीता को वापस लाए। इधर अयोध्या में उनके छोटे भाई भरत ने 14 वर्षों तक भगवान श्रीराम की चरण पादुका (खड़ाऊं) को राजगद्दी पर रखकर उन्हीं के आदर्शों और मार्गदर्शन में राज-पाट चलाया। हनुमान जी ने भरत को श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के आने का संदेश दिया, जिससे भरत ने बड़े भाई का राजतिलक करने का इंतजार शुरू किया। यह त्याग और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल है, जिसकी प्रस्तुति नव युवक रामलीला कमे...