Shravasti News: रामलीला के दूसरे दिन रावण के अत्याचारों का किया गया मंचन
श्रावस्ती, अक्टूबर 25 -- Shravasti News: श्रावस्ती। श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी कटरा में चल रही रामलीला के दूसरे दिन रावण के अत्याचारों का मंचन किया गया। रावण व मेघनाद की क्रूरता ने तीनों लोकों में हाहाकार मचा दिया था। उन्होंने स्वर्ग पर आक्रमण कर सभी देवताओं को बंदी बना लिया था। रामलीला का मंचन देख दर्शक दंग रह गए। महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के अनुसार, स्थानीय कलाकारों की ओर से कस्बा कटरा में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंचन के दौरान रावण ने स्वर्ग पर आक्रमण कर सभी देवताओं को पराजित कर दिया। उसने कुबेर को पराजित कर उनके पास मौजूद पुष्पक विमान भी छीन लिया और लंका पर कब्जा कर लिया। वहीं, मेघनाद ने भी अपनी शक्ति व वरदान के बल पर इंद्र को पराजित कर दिया। इस मौके पर कथा व्यास देवमणि पाण्डेय, पंडित अनोखी लाल पाठक, अरविंद कुमार चौधरी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.