Shravasti News: राप्ती की कटान का कहर जारी, जगरावल गढ़ी में 20 बीघा जमीन कटी
श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा जगरावल गढ़ी में राप्ती नदी का कटान लगातार बढ़ता जा रहा है। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद कटाव में और तेजी आई है जिससे गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। दो दिनों में किसानों की 20 बीघे जमीन कट गई है। जगरावल गढ़ी गांव में पिछले साल भी कटान का कहर था। गांव को कटान से बचाने के लिए कुछ वर्ष पहले यहां एक बांध का निर्माण किया गया था साथ ही वाटरप्रूफिंग का कार्य भी कराया गया था। इन प्रयासों के बावजूद राप्ती नदी का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगरावल गढ़ी गांव को बाहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी कटान की चपेट में आ गई है। यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो यह सड़क भी नदी में समा जाएगी जिससे गांव का बाहरी संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.