Shravasti News: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों के लिए सरकारी जमीन
श्रावस्ती, जुलाई 22 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। सरकार आम जनता को बेहतर चिकित्सा स्वास्थ व इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। लेकिन बदहाल अस्पतालों से लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं अस्पतालों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का फरमान भी जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जिले के राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों के निर्माण के लिए भिनगा,जमुनहा व इकौना के एसडीएम को निर्देश जारी किया गया था। जिसमें वर्षों से संचालित हो रहे भवनहीन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों के भवन का निर्माण कराने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराए जाने का फरमान था। आदेश दिए जाने के बाद भी राजस्व विभाग सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं करा सका। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवनहीन हैं। जिसके चलते आज भी डाक्टर और मरीजों को बैठने, दवाओं को रखने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.