श्रावस्ती, अगस्त 31 -- Shravasti News: श्रावस्ती। नवीन मार्डन पुलिस थाना क्षेत्र श्रावस्ती के ग्राम कल्याणपुर दहौरा निवासी सुशील (35) का रविवार को पत्नी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसी बात से नाराज सुशील ने रात में गांव के निकट स्थित तालाब में छलांग लगा दी। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया। जहां पर उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...