श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। मिठाइयों में मिलावट का गोरखधंधा तो है ही साथ ही निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल रहते हैं। असुरक्षित तरीके से बनाई गई मिठाइयां लोगों के सेहत के लिए घातक बन जाती हैं। मिठाई बनाने के लिए जिले में फैक्ट्री नहीं हैं बल्कि दुकानदार खुद मिठाई बना कर बेचते हैं। गिनी-चुनी दुकानों में ही साफ-सफाई का ध्यान रखकर मिठाई व अन्य खाने पीने के सामान बनाए जाते हैं। श्रावस्ती मुख्यालय भिनगा में तीन ऐसी दुकानें हैं जहां की मिठाइयों की गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है। यहां लोगों का विश्वास है कि साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है। इन दुकानों में मिठाईयों का निर्माण और बिक्री होती है और खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन महंगी होने के चलते सामान्य लोग कम ही जाते हैं। लेकिन बाजार में करीब 76 दुकानें हैं जहां ...