Shravasti News: मार्ग किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला छात्र का शव
श्रावस्ती, जुलाई 26 -- Shravasti News: गिलौला,संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर काजी के मजरा शिवबालक पुरवा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नौ वर्षीय छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम रानीपुर काजी के मजरा शिवबालक पुरवा निवासी अश्वनी कुमार पाठक (9) पुत्र रामेश्वर पाठक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद बाहर खेलने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक बच्चे के घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थक हार कर देर शाम परिजनों ने गिलौला थाने में तहरीर देकर बच्चे को खोजने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.