श्रावस्ती, जुलाई 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के भिनगा सेमरी मार्ग स्थित सेमरी चौराहे के निकट तालाब में रविवार एक युवक डूब गया। जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर के सेमरी चौराहे के पास तालाब स्थित है। यहां रविवार शाम एक युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अहरौरा बांध में डूबे युवक का शव 12 घंटे बाद बरामद भीड़ देख चौराहे पर मौजूद पुलिस व पीआरवी मौके पर पहुंची। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर नि...