श्रावस्ती, अक्टूबर 4 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। थाना इकौना के ग्राम भोलवा तमाही में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम भोलवा तमाही निवासी विश्राम यादव पुत्र जगराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह और विपक्षी गुड्डू व भूरे पुत्र छेदीराम, रामसागर पुत्र रामफल तथा बुद्ध पुत्र रामसागर आपस में पट्टीदार हैं। आरोप है कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे गाली देने की बात को लेकर विपक्षी उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। वादी विश्राम काआरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने कुंती पत्नी रक्षाराम और ज्ञानेन्द्र पुत्र चेतराम के साथ लात, मुक्का, थप्पड़ और लाठी-डंडों से मारपीट की और जान...