Shravasti News: महेश मिश्रा व जगदम्बा वर्मा बने कार्य समिति सदस्य
श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भाजपा की ओर से प्रदेश कार्य समिति में श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम व जगदंबा प्रसाद वर्मा को सदस्य बनाया है। जिसके बाद से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। महेश मिश्रा ओम ने राजनीतिशास्त्र से परास्नातक किया है और वर्ष 2001 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संपर्क किया था। वहीं 2002 में विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष का भी दायित्व निर्वहन किया। वहीं जगदंबा प्रसाद वर्मा भी लंबे समय से भाजपा को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति में स्थान मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.