श्रावस्ती, अक्टूबर 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सिरसिया ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा बैरिया कुंडी गांव में सरकारी हैंडपंपों की बदहाली से ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कई महीनों से खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। गांव निवासी सुरेश गुप्ता पुत्र लालजी तथा केशव राम यादव के घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। गांव पंचायत में लगे जनचौपाल में कि गई थीं शिकायत गांव निवासी सुरेश गुप्ता ने बताय...