Shravasti News: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में दो गिरफ्तार
श्रावस्ती, अक्टूबर 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-6 और एंटी रोमियो अभियान के तहत श्रावस्ती पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाने, टिप्पणी करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण में 17 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई। सोनवा पुलिस ने लक्ष्मणनगर से शंकरपुर जाने वाले रास्ते पर ईंट भट्ठे के पास से वीपत प्रसाद सोनकर निवासी शंकरपुर को गिरफ्तार किया। वहीं गिलौला पुलिस ने बस स्टैंड के पास से आकाश गुप्ता (24) निवासी मसड़ी को पकड़ा।
दोनों आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.