श्रावस्ती, जुलाई 27 -- Shravasti News: गिरंटबाजार, संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नीपुरवा के बुधबाजार चौराहे पर बाबा गंगाराम की समाधि स्थल स्थित है। यहां मंदिर में रखे दानपत्र की पेटी तोड़कर चोर उसमें रखा पैसा उठा ले गये। ऐसे में ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच करने व चोरी गया पैसा वापस दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जााएगा। दो दिन पूर्व क्षेत्र के ही श्रीराम जानकी मंदिर जयपत्तरपुरवा में भी चोरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...