Shravasti News: भारतीय किसान यूनियन ने जताई गड़बड़ी की आशंका
श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- फसल सर्वे और क्षतिपूर्ति पर किसान नेता की मांग Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के मध्यांचल महासचिव विनोद कुमार शुक्ल ने आरोप लगाया कि इतने कम समय में सभी प्रभावित किसानों की फसलों का वास्तविक स्थलीय सर्वे करना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है। उनका कहना है कि एक राजस्व गांव में खेतों का मौके पर जाकर सही ढंग से सर्वे करने में कम से कम दो दिन लग सकते हैं। विनोद कुमार शुक्ल के मुताबिक, जल्दबाजी में सर्वे का लाभ उठाकर कुछ लेखपाल अपने कमरों पर बैठकर किसानों से खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करवा रहे हैं। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है। साथ ही समय पर दस्तावेज जमा नहीं कर पाने वाले कई प्रभावित किसान सरकारी सहायता से वंचित रह सकते हैं। किसान नेता ने आशंका जताई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.