Shravasti News: भचकाही में कल से दो दिवसीय दीपावली महोत्सव का होगा आगाज
श्रावस्ती, नवम्बर 7 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। विकासखंड सिरसिया की ग्राम पंचायत भचकाही स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को दो दिवसीय दीपावली खेलकूद, सामान्य ज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार को महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह है। महोत्सव में बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा कक्षावार सामान्य ज्ञान क्विज और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी होगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वागत गीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत और नाटक की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह भी पढ़ें- Shravasti ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.