श्रावस्ती, अगस्त 4 -- Shravasti News: गिलौला। विकास क्षेत्र गिलौला के ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ब्लॉक परिसर के अंदर ही ग्राम पंचायत गिलौला का सचिवालय बना हुआ है, लेकिन सचिवालय के पीछे लंबे समय से कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह गंदगी जमा होने से परिसर की स्थिति बदहाल नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ब्लॉक परिसर में प्रतिदिन अधिकारी और कर्मचारी आते-जाते हैं। इसके बावजूद परिसर की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिवालय के पीछे जमा कूड़ा-कचरा स्वच्छता अभियान की हकीकत बयां कर रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध फैलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस ब्लॉक परिसर से ग्रामीण क्षेत्रों मे...