श्रावस्ती, जुलाई 9 -- Shravasti News: श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम धनुही के मजरा लैलूपुर निवासी राकेश (30) अपने ई रिक्शा से बुधवार की देर शाम भिनगा की ओर से घर जा रहा था। भिनगा-सेमरी मार्ग पर जिला कारागार के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो से ई रिक्शा की टक्कर हो गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायल को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं बोलेरो चालक मौके पर वाहन लेकर भाग गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: डीसीएम ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...