Shravasti News: बैनामा निजीकरण का आदेश वापस लेने की मांग, सड़क पर उतरे अधिवक्ता
श्रावस्ती, अक्टूबर 30 -- Shravasti News: मल्हीपुर,संवाददाता। बैनामा निजीकरण और राजस्व न्यायालयों में अधिवक्ताओं की भूमिका समाप्त करने संबंधी शासन के आदेश के विरोध में शुक्रवार को न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जमुनहा तहसील के सामने जमुनहा-बहराइच राज्य मार्ग जाम कर शासन के खिलाफ विरोध जताया और आदेश वापस लेने की मांग की। मार्ग जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि अधिवक्ताओं ने एंबुलेंस को रास्ता देने की छूट दी। सूचना पर मल्हीपुर थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। विरोध प्रदर्शन के कारण करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही और वाहनों की कतार लगी रही। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.