श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। जनपद के विद्युत उपकेंद्र कटरा क्षेत्र में जरा सी बारिश होते ही बिजली गुल हो जाना अब आम बात हो गई है, जो स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। विभाग व्यवस्था सुधारने के दावे तो करता है, मगर जमीनी हकीकत यह है कि समस्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। उपकेंद्र कटरा में हल्की फुहारों के बाद ही घंटों और कई बार तो पूरी रात के लिए विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। दरअसल, केंद्र में आने वाली छोटी-मोटी तकनीकी खामियों को समय पर दूर नहीं किया जाता, जिससे वही खामियां आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले लेती हैं। बरसात में होने वाली मामूली खराबी भी ठीक नहीं हो पाती। नतीजतन बार-बार फॉल्ट होना, जंफर कटना, तारों का आपस में टकराना और शॉर्ट सर्किट जैसी दिक्कतें लगातार बनी रहती हैं। हल्की बारिश में फॉ...