श्रावस्ती, सितम्बर 22 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर भगवानपुर बनकट सरजू नहर पुल के पास सोमवार रात बुलेट और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला व उसका भाई और पांच वर्षीय बेटी घायल हो गयी। आरोप है कि दोनों बाईकों की टक्कर के बाद बुलेट सवार युवकों ने मदद करने के बजाय बाईक सवार से मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने बीच बचाव करके घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। जनपद बहराइच के थाना रामगांव के कटरा कोरियन पुरवा निवासी अनीता देवी अपने भाई और पांच वर्षीय बेटी के साथ बाइक से बलरामपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान भगवानपुर बनकट सरजू नहर पुल के पास सामने से आ रही बुलेट व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में महिला अनीता देवी व उनके भाई और उनकी 5 वर्षीय बेटी घायल ...