श्रावस्ती, सितम्बर 2 -- Shravasti News: जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना में पेट्रोल पंप के पास उमेश वर्मा की छह वर्षीय पुत्री विद्यांशी को बुधवार को सर्प ने डंस लिया। विद्यांशी वीरगंज स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर आई और घर में रखा सामान उठाने गई, तभी कंडे में छिपे सर्प ने उसे काट लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुन पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी मल्हीपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...