Shravasti News: बाढ़ से बचाव को लेकर पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान, राप्ती नदी किनारे लगाए चेतावनी बोर्ड
श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती में संभावित बाढ़ और नदी किनारे होने वाली दुर्घटनाओँ की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस की ओर से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर सोनवा पुलिस ने क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के तट पर बाढ़ एवं जलभराव से बचाव हेतु चेतावनी बोर्ड लगाए। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों तथा नदी किनारे आने-जाने वाले लोगों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।पुलिस ने लोगों से अपील की कि बाढ़ के समय नदी के नजदीक न जाएं, बच्चों को नदी किनारे अकेला न छोड़ें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में कतई प्रवेश न करें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.