श्रावस्ती, जुलाई 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी मंगल (55) शुक्रवार को रतनापुर बाजार आए थे। देर शाम बाजार से पैदल घर जाते समय पीछे से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मंगल को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। वहां पर हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जबकि बाइक चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...