श्रावस्ती, जुलाई 22 -- Shravasti News: जमुनहा,रतनापुर,संवाददाता। मल्हीपुर व सोनवा थाने में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर थाने के ग्राम पंचायत सर्रा निवासी 22 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय उदय प्रताप सिंह मोटरसाइकिल से भंगहा जा रहे थे। वीरवल कुटी के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे मोटर साइकिल सवार 35 वर्षीय बाबू पुत्र कंधई निवासी ओरी पुरवा से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अंकित सिंह को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ...