Shravasti News: बांध का दरवाजा खुला और नहर में डूबकर तीन भैंसों की मौत
श्रावस्ती, अगस्त 14 -- Shravasti News: जमुनहा। मल्हीपुर थाने के लक्ष्मणपुर कोठी निवासी कुछ लोग जंगल किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे जिसमें से कुछ भैंस नहर में उतर कर पानी पीने व नहाने चली गयी। राप्ती बैराज से पानी निकलने का दरवाजा खोज दिया गया। नहर में जो भैंस नहा रही थी वह सब बहने लगी। कुछ लोग जो वहां पर मौजूद थे कुछ भैंसों को बचा लिया। लेकिन तीन भैंस काफी तेज बहाव के कारण नहीं बच सकीं और राप्ती बैराज से लगभग तीन किलोमीटर दूर शंकर नगर असनहरिया के बीच तीन नम्बर पुल के पास नहर में ही मरी हालत में मिली है। जिसमें लक्षण पुर कोठी निवासी उजागर पुत्र शिव प्रसाद की दो भैंस तथा रंगी लाल पुत्र उजागर की एक भैंस है। पिछले साल भी इसी तरह से घटना घट चुकी है लेकिन फिर भी कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.