Shravasti News: बच्चों ने ली शपथ, अकेले नहीं जाएंगे नदी-तालाब के पास
श्रावस्ती, अगस्त 24 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। बारिश के बाद नदियों, तालाबों और पोखरों में बढ़े जलस्तर के बीच डूबने से हो रही मौतों को रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रार्थना सभा में बच्चों को डूबने के खतरों से आगाह करने के साथ शपथ दिलाई जा रही है कि वे अकेले नदी, तालाब और पोखरों के पास नहीं जाएंगे। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनपद में नदी, तालाब और पोखर में डूबने से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं और इनमें बच्चों की संख्या अधिक रहती है। कम हाइट, वजन और अनुभवहीनता के कारण बच्चे इस आपदा का जल्दी शिकार हो जाते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी विद्यालयों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.