श्रावस्ती, सितम्बर 3 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बगही में स्वच्छता जागरूकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ विद्यार्थी और स्वच्छ समाज का संदेश दिया गया। प्रधान शिक्षक कर्मवीर राणा ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदत होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को विद्यालय परिसर एवं अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में डालने तथा नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़...