Shravasti News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी हुए इधर से उधर
श्रावस्ती, अगस्त 21 -- Shravasti News: श्रावस्ती। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। पुलिस विभाग में गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बड़ा फेरबदल किया। जारी आदेश के अनुसार 15 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें कई चौकी प्रभारी शामिल है। जिले में तैनात रहे उपनिरीक्षक अमित प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भंगहा, एसआई सिद्धार्थ जायसवाल को चौकी प्रभारी बैठिहवा तथा एसआई संतोष कुमार को चौकी प्रभारी जोखवा बाजार नियुक्त किया गया है। एसआई विनायक सिंह को असनहरिया चौकी से जुमनहा चौकी भेजा गया है जबकि एसआई शैलेन्द्र कुमार सोनकर को पुलिस लाइन से असनहरिया चौकी का प्रभार सौंपा गया है। एसआई चंदन प्रजापति को बदला चौकी तथा एसआई विशाल शुक्ला को लक्ष्मणनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.