Shravasti News: पुलिस वाहन की टक्कर से साले की मौत, पिता पुत्री गम्भीर
श्रावस्ती, अक्टूबर 3 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। भिनगा सेमरी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के निकट शनिवार को मिशन शक्ति वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पिता पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। भिनगा कोतवाली के पुरानी बाजार निवासी मकसूद अहमद पुत्र मकबूल अहमद अपनी पुत्री जैनब व साले बलरामपुर निवासी कुद्दूस अहमद (36) पुत्र शरीफ अहमद के साथ एक ही बाइक से दवा लेने बलरामपुर जा रहे थे। जैसे ही मकसूद अहमद बाइक लेकर भिनगा सेमरी मार्ग स्थित अकबरपुर गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी एक वाहन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार मिशन शक्ति की पुलिस वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.