श्रावस्ती, अगस्त 7 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। लव की राजधानी कहे जाने वाले श्रावस्ती जिले के विकास खंड इकौना की ग्राम सभा राजगढ़ गुलरिहा में स्थित पांडवकालीन बनी नाथ शिव मंदिर तक पहुंचने का रास्ता गंदे पानी के जमाव के कारण दलदल जैसा बन गया है। श्रद्धालुओं की भारी आस्था के बावजूद प्रशासन की अनदेखी के चलते मंदिर तक पहुंचना अब किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरते हैं श्रद्धालुस्थानीय स्थिति कटरा से मथुरा घाट मार्ग होते हुए पूरब दिशा में चकमार्ग से बनी नाथ शिव मंदिर तक जाने वाला यह रास्ता करीब सात सौ मीटर लंबा है। लेकिन वर्षों से रखरखाव न होने के कारण यह मार्ग स्थायी जलभराव और कीचड़ की चपेट में है। सावन के महीने में जब मंदिर पर श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में पहुंच जाती है, तब भी उन्हें चप्पल-जूते...