श्रावस्ती, अगस्त 5 -- Shravasti News: विकास भवन में डेयरी कॉन्क्लेव का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ श्रावस्ती,संवाददाता। पशुपालन को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन के सभागार में एक दिवसीय जिलास्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों व ''मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना'' के लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, सीडीओ शाहिद अहमद, सीवीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने, डेयरी कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य, पशुपालकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, उन्नत चारा व्यवस्था और पशुओं के रखरखाव की वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़नने की जानकारी दी गई। इस दौरान मौजूद कृषि व पशुपालन विशेषज्ञों ने किसा...