श्रावस्ती, जुलाई 16 -- Shravasti News: जमुनहा, श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा ऐंठा गांव में एक मार्मिक घटना सामने आई। पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और अगले ही दिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार ऐंठा गांव निवासी सोहन लाल मौर्य (70) पुत्र रामसुख मौर्य की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उनका उपचार कराया, जिसके बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले आए। मंगलवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- Shravasti News: पति की मौत का सदमा नहीं सह सकीं पत्नी, कुछ घंटे बाद तोड़ा दम,एक साथ उठीं दो अर्थी परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रह...