श्रावस्ती, सितम्बर 5 -- Shravasti News: रतनापुर,संवाददाता। एक पंचायत सहायक पर शौचालय का पैसा हड़पने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। विकास खंड गिलौला के ग्राम पंचायत औरैया टिकई निवासी अली हुसैन पुत्र लियाकत अली ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कहा है कि गांव में 30 लोगों को शौचालय का पैसा मिला था। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 12 हजार रुपए आए थ। जिसे पंचायत सहायक ने निकलवा लिया। पंचायत सहायक ने कहा कि मैं अपना पैसा आपके खाते में मंगवा रहा हूं। खाते से पैसा निकालने के बदले सभी को एक एक हजार दिए जाएंगे। लोगों ने पैसा निकाल कर पंचायत सहायक को दे दिया। लेकिन जब गिलौला ब्लाक की टीम जांच करने गई और लोगों को बताया कि शौचालय का पैसा आया है और कितना काम कराया। तो लोगों को शौचालय मिलने की जानकार...