Shravasti News: नेपाल सीमा पर 20 लाख से अधिक की स्मैक बरामद
श्रावस्ती, अगस्त 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। नेपाल सीमा पर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को 20 लाख 55 हजार के स्मैक के साथ पकड़ा गया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से मोबाइल फोन व बाइक बरामद की गई है। एसएसबी व पुलिस की टीम नेपाल सीमा पर लोगों की तलाशी ले रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग अवैध रूप से स्मैक लेकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना पर विश्वास कर ग्राम बेलरी के समीप नेपाल जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर टीम ने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। टीम ने संदेह होने पर दोनों लोगों की तलाशी ली। इस पर वाजिद अली पुत्र शाबित अली निवासी सागर गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.