श्रावस्ती, सितम्बर 27 -- Shravasti News: गिरंटबाजार। एक नीलगाय का बच्चा रविवार को इमलिया करनपुर में पहुंच गया। जहां प्रधान प्रतिनिधि दिलशाद ने वनविभाग को सूचित किया वनदरोगा अजय कुमार कश्यप वनकार्यालय की जीप लेकर पंचायत सचिवालय इमलिया करनपुर पहुंचे और उसे सुरक्षित गिरंट राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु डाक्टर नरेंद्र कुमार से इलाज कराया। इसके बाद देखरेख की जिम्मेदारी सुजानन डीह पौधाशाला पर वनकर्मियों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...