श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- नाले पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। भिनगा नगर के केशवनगर मोहल्ले में नगर के एक व्यक्ति की ओर से अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। अधिशाषी अधिकारी डा अनीता शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर नाले पर अवैध तरीके से किए जा रहे अतिक्रमण को न सिर्फ हटवाया बल्कि सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नगर की संपत्तियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि राम कुमार गुप्ता पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता की केशवनगर मोहल्ले में स्थित नगर के मुख्य नाले पर बिना वैध स्वीकृति के अवैध निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस नाले से शहर के लगभग 12 वार्डों की नालियों का पानी निकलता है। अतिक्रमणकारियो...